बागेश्वर, नवम्बर 26 -- मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण शिल्पी पंत की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय अधिकारियों की टीम ने गांव नायल के तोक चौनी का निरीक्षण किया। परिवार रजिस्टर के अनुसार राजस्व ग्राम में कुल 23 परिवार पंजीकृत हैं, जिनमें से दस परिवार रोजगार, शिक्षा आदि के लिए पलायन कर चुके हैं। पलायन की वजह से अधिकांश भूमि पर खेती नहीं हो पा रही है और जमीन बंजर पड़ी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि पलायन किए परिवार समय-समय पर गांव आते-जाते रहते हैं। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने अपनी प्रमुख समस्याओं से अवगत कराते हुए सड़क, पुलिया एवं सोलर पावर पैनल की कमी को मुख्य मुद्दा बताया। इसपर अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीणों की मांग के अनुसार आवश्यक सर्वे कराया जाए। इस दौरान जिला विकास अधिकारी संगीता आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.