बागेश्वर की डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
नैनीताल, जून 4 -- नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। बागेश्वर जिले की डीएम अपूर्वा पांडेय ने गुरुवार को कुमाऊं आयुक्त कार्यालय नैनीताल पहुंचकर मंडलायुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं प्रशासनिक गतिविधियों की अब तक की प्रगति से मंडलायुक्त को अवगत कराया। कमिश्नर ने मूलभूत सुविधाओं के विकास पर बल दिया। चर्चा में जिले की प्रमुख परियोजनाओं, सड़क एवं पेयजल जैसी आधारभूत सुविधाओं के विकास, स्वास्थ्य एवं शिक्षा सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों के क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया। मंडलायुक्त ने डीएम को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने, योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र तक पहुंचाने और फील्ड स्तर पर नियमित मॉनीटरिंग बढ़ाने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.