मुंगेर, मार्च 26 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। प्रखंड की अग्रहण पंचायत के बागेश्वरी गांव स्थित बसंती दुर्गा मंदिर में बसंती दुर्गा पूजा समिति की ओर से आठ दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत कथा से माहौल भक्तिभाव में निमग्न नजर आ रहा है। कथा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है और पूरा परिसर भक्ति रसधारा में समाया नजर आ रहा है। हरिद्वार आश्रम के प्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य रजनीश आनंद जी महाराज के कथावाचन से गांव का चप्पा चप्पा भक्ति धारा में डूबा हुआ है। कथा के दौरान मनोरम झांकी धर्मानुरागियों के लिए विशेष कौतूहल का केंद्र बना हुआ है। संगीतमय कथा से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। कथा में सहयोगी रविंद्र जी के साथ ऑर्गन पर रंजीत कुमार, ढोलक पर अयोध्या कुमार तथा पैड पर योगेंद्र कुशल ने अपनी संगत से माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम का संचालन ...