बागेश्वरी देवी मंदिर से निकाली मंगल कलश यात्रा
वाराणसी, जून 2 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। अखिल भारतीय सनातन न्यास की ओर से नवाह्न मानस पारायण सोमवार से आरंभ हुआ। कथा आरंभ होने से पूर्व प्रात:काल मंगल कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा जैतपुरा स्थित बागेश्वरी देवी मंदिर से आरंभ हुई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पवित्र जल पूरित कलश सिर पर उठाए। यात्रा मंदिर प्रांगण से आरंभ होकर जैतपुरा, डिगिया प्लाट, औसानगंज, राजापुरा, गोपालबाग कॉलोनी होते हुए पुन: कथा स्थल पर पूर्ण हुई। इसके बाद कथा स्थल पर मानस पाठ आरंभ हुआ। मुख्य यजमान रवि जायसवाल ने अनुष्ठान के निमित्त सपत्नीक संकल्प लिया। काशी के वैदिक ब्राह्मणों द्वारा मानस पारायण प्रत्येक दिवस प्रात: सात बजे से आरंभ हो जाएगा। यह भी पढ़ें- कलश यात्रा के साथ शुरू हुई नौ दिवसीय राम कथा वहीं संध्या सत्र में कथा व्यास पातालपुरी पीठाधीश्वर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.