चित्रकूट, मार्च 5 -- चित्रकूट। संवाददाता भरतकूप थाना क्षेत्र स्थित दहिनी गांव के समीप गुरुवार को दोस्तों के साथ चना का होरा खाने के बाद बागेन नदी में नहाते समय युवक की डूबने से मौत हो गई। बताते हैं कि भसौंधा निवासी 30 वर्षीय विक्रम अपने परिजनों के साथ चना का होरा खाने दहिनी गांव के पास गया था। वहीं पर शाम करीब छह बजे वह बागेन नदी में नहाने चला गया। जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने आवाज लगाई। लेकिन कोई जवाब न मिलने पर परिजन नदी किनारे पहुंचे। इसके बाद नदी में घुसकर तलाश की तो काफी देर बाद उसका शव बरामद हुआ। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके में पहुंची। प्रभारी निरीक्षक भरतकूप उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि नदी में डूबने से मौत होने की जानकारी परिजनों के जरिए मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.