जमशेदपुर, फरवरी 18 -- उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जिला खनन पदाधिकारी (डीएमओ) सतीश कुमार नायक को बागुनहातु व बारीडीह में नदी के बीच से नाव के माध्यम से बालू की अवैध निकासी के मामले में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कार्रवाई की विस्तार से समीक्षा करते हुए डीएमओ को बालू की कालाबाजारी, अवैध स्टॉक की रोकथाम के लिए अभियान चलाने और इस कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के लिए कहा है। वे मंगलवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित जिला खनन टास्क फोर्स की मासिक समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उपायुक्त ने माह अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम हेतु गठित टास्क फोर्स ने क्या-क्या किया, इसकी समीक्षा की। साथ ही जब्त लघु खनिजों की नीलामी कराकर राजस्व बढ़ाने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी बालू डीलरों के...