जमशेदपुर, नवम्बर 9 -- जमशेदपुर। जमशेदपुर में एक बार फिर सांड़ का आतंक दिखा। बागुननगर में सांड के हमले में एक शिक्षिका की कलाई टूट गई है। अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की शिक्षिका धीरज कौर अपने वकील पति कुलबिंदर सिंह के साथ स्कूटी में बागुननगर से गुजर रही थी। ब्राह्मणी रोड बागुननगर में दो सांड़ आपस में लड़ रहे थे। अधिवक्ता ने स्कूटी किनारे कर दी। लड़ते हुए सांड में से एक आगे बढ़ा और उसने अधिवक्ता पर हमला कर दिया। अधिवक्ता के बांह में सिंग लगा। फिर पीछे बैठी पत्नी के सीने में सींग लगा और वह गिर पड़ी। हमलावर सांड सड़क पर गिरी शिक्षिका की ओर बढ़ा, परंतु वहां उपस्थित युवक ने बगल में रखे बांस से पीटा तो वह पीछे हट गया। शिक्षिका को टीएमएच में भर्ती कराया गया, जहां एक्सरे में कलाई टूटी हुई पाई गई।हाल के दिनों में लगातार आवारा सांड का आतंक शहर में देखन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.