बागी पार्षदों के खिलाफ मोर्चा खोलने वालों पर पार्टी की आपत्ति
कानपुर, जून 26 -- कानपुर, मुख्य संवाददाता। भाजपा पार्षदों में बुधवार को हुए घमासान और आरोप-प्रत्यारोप पर पार्टी ने कड़ी आपत्ति जताई है। जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने इस मामले में साफ तौर पर कहा कि पार्षदों के जिस गुट ने सामूहिक इस्तीफे की पेशकश की है उनका तरीका गलत था। इस तरह प्रेस कांफ्रेंस के जरिए इस्तीफा देने की घोषणा अनुचित थी। उन्हें संगठन के प्लेटफॉर्म पर आकर लिखित शिकायत करनी चाहिए थी या सीधी वार्ता करनी चाहिए थी। जिलाध्यक्ष ने यह भी कहा कि प्रभारी मंत्री के साथ बैठक में जो निर्णय लिए गए थे उनका पालन आज तक नहीं हुआ। इससे आपसी लड़ाई फिर शुरू हो गई। उन्होंने दोनों गुटों की लड़ाई को व्यक्तिगत करार दिया। बकौल जिलाध्यक्ष 'काफी दिन से इनका विवाद चल रहा है। हमने अपने स्तर से बैठाकर समझाया फिर प्रभारी मंत्री के सामने बैठाकर समझा गया। अब सारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.