कानपुर, जनवरी 24 -- कानपुर, मुख्य संवाददाता। नगर निगम सदन से दो निष्कासित भाजपा पार्षदों समेत छह बागी पार्षदों ने अब यह आरोप लगाया है कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में उनके द्वारा लगाए गए बैनर और बोर्ड साजिशन हटा दिए गए। चुन्नीगंज से लालइमली चौराहे तक आए इन पार्षदों का कई जगह मीडिया को बोर्ड और बैनर दिखाए जो दूसरों के थे और लगे हुए थे। इन्होंने कहा कि अगर बैनर और बोर्ड उनके हटाए गए तो दूसरों के क्यों रहने दिए गए। पार्षद विकास जायसवाल, पवन गुप्ता, लक्ष्मी कोरी, आलोक पांडेय, निक्की तिवारी और अंकित मौर्या का कहना है कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने को शहर में संगठन के लोगों ने पूरी ताकत लगा दी थी। बकौल छह पार्षद, 'हम लोगों ने भी बैनर और बोर्ड बनवाकर टांगे थे। यह अलग बात है कि सिर्फ हम लोगों के ही बोर्ड और बैनर हटाकर गायब कि...