बलिया, अगस्त 20 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। 'जर्जर तन बूढ़े भारत की यह मस्ती भरी जवानी है, अंग्रेजों भारत छोड़ो की बलिया एक अमिट निशानी है।' क्रांति की धरती बागी बलिया के लिए 19 अगस्त की तारीख गौरव की तिथि है। वर्ष 1942 में इसी तिथि को अपनी सरकार स्थापित कर ली। बागी धरती ने उस गौरवशाली पल को बुधवार को याद करते हुए अमर सेनानियों को श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि का आयोजन परम्परा के अनुसार जिला जेल (फिलहाल खाली है) का फाटक प्रतीकात्मक रूप से खोला गया और भारत माता की जय, वीर शहीद अमर रहें के नारे गूंजने लगे और हाथों में तिरंगा लहराते हुए सेनानी के परिजन बाहर निकले।

समारोह में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह व अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, पूर्व मंत्र...