बागी धरती पर शान से लहराया तिरंगा
बलिया, अगस्त 17 -- बलिया, संवाददाता। जिले में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कलक्ट्रेट सभागार में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान राष्ट्रगान 'जन गण मन' और 'वंदे मातरम' का गायन हुआ। परिवहन मंत्री ने डॉ. भीमराव आंबेडकर और महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया तथा सेनानियों के परिवारों को मिठाई, शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार किया। जिला क्रीड़ाधिकारी जवाहरलाल यादव के नेतृत्व में वीर लोरिक स्टेडियम में छात्र-छात्राओं के लिए खेलकूद एवं दौड़ प्रतियोगिताएं हुई। प्रतियोगिता के बालक वर्ग और बालिका वर्ग में 6-6 विजेताओं को परिवहन मंत्री ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.