कोडरमा, मई 9 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता उपायुक्त के आदेश पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अभिषेक आनंद ने शुक्रवार को बागीटांड़ स्थित लाइन होटल, रेस्टोरेंट, किराना दुकानों और ठेला-खोमचा का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई प्रतिष्ठानों में खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आई, जिसके बाद संबंधित संचालकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई। यह भी पढ़ें- खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने किया निरिक्षणनिरीक्षण में गंदगी और अवैध सामग्री निरीक्षण में सुरेश होटल में अत्यधिक गंदगी पाई गई। वहीं होटल कोडरमा इन में बिना फूड लाइसेंस अंकित 10 बोतल सॉस को नष्ट कराया गया। होटल का डीप फ्रीजर भी पूरी तरीके से गंदा मिला। छोटू स्टोर में खुले में गुटखा और सिगरेट बिकते पाए जाने पर कोटपा अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।कई होटलों के नहीं मिले लाइसेंस, दी गई चेतावनी जांच के दौरान...