गोपालगंज, मई 8 -- गोपालगंज।नगर थाना क्षेत्र के एकड़ेरवा गांव में गुरुवार की रात में पुलिस ने छापेमारी कर एक बगीचे में छुपाकर रखी गई शराब की खेप पुलिस ने बरामद की। इस दौरान दौरान पुलिस को देखकर शराब तस्कर मौके से फरार हो गए। फरार हुए शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी अभियान चला रही है। नगर थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि सूचना मिली थी कि यूपी से शराब की खेप को जाने के बाद शराब तस्कर एकड़ेरवा गांव स्थित एक बगीचे में उतारे हैं। इस सूचना के बाद पुलिस की टीम ने छापेमारी करते करीब 72 लीटर शराब बरामद की। पुलिस ने फरार शराब तस्कर को चिन्हित कर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...