देवरिया, मार्च 21 -- गौरीबाजार (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। सदर कोतवाली के खोराराम चौराहे के समीप बगीचे में शुक्रवार को एक युवक का शव बरामद किया गया। हेलमेट पहने युवक का शव मिलने के बाद तरह-तरह की बातें कही जा रही हैं। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होने की बात कह रही है। युवक की छह माह पहले ही शादी हुई थी।रामलक्षन-देवरिया मार्ग पर खोराराम चौराहे से दो सौ मीटर दूरी पर शुक्रवार शाम एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने शव की पहचान रुद्रपुर कोतवाली के बटुलही बरहजिया टोला निवासी पंकज विश्वकर्मा (22) पुत्र स्व. सत्यदेव विश्वकर्मा के रुप में हुई। बताया जा रहा है कि युवक का शव सागौन के बगीचे में बाइक पर लुड़का था। वह हेलमेट भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.