महाराजगंज, मार्च 16 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के धरमौली गांव में सोमवार सुबह एक युवक का शव गांव के किनारे स्थित बागीचे में पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी।धरमौली निवासी 24 वर्षीय इजहार उर्फ भोलू सोमवार भोर में सेहरी करने के बाद घर से निकला था। काफी देर तक घर वापस न लौटने पर परिजन उसकी तलाश करने लगे। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों की नजर गांव के किनारे स्थित बागीचे में पेड़ से लटके युवक पर पड़ी। यह खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। ग्रामीणों के मुताबिक इजहार करीब 20 दिन पहले ही बाहर से कमाकर घर लौटा था। बताया जा रहा है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.