मऊ, मई 10 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र में अपराधियों और संदिग्धों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत मधुबन पुलिस को शुक्रवार की शाम एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कटघरा शंकर (ददरा) के बागीचे में छापेमारी कर जुआ खेल रहे तीन अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से नकदी समेत ताश के पत्ते बरामद किया। एसपी कमलेश बहादुर के निर्देशन में वरिष्ठ उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में एसआई नागेंद्र प्रसाद, एसआई अम्बरनाथ चौबे, कांस्टेबल पंकज यादव, अनुज शुक्ला, सौरभ मिश्रा की टीम ने जब कटघरा शंकर स्थित आम के बगीचे में दबिश दी, तो वहां फड़ जमाकर जुआ खेल रहे तीन लोग पकड़े गए। यह भी पढ़ें- पुलिस ने सात जुआरियों को पकड़ा, नकदी बरामद पुलिस ने मौके से ताश के 52 पत्तों के साथ फड़ से 1730 रुपये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.