मऊ, अप्रैल 24 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना कोपागंज क्षेत्र अंतर्गत लाड़नपुर नट बस्ती पास शुक्रवार एक बागीचे में गोवंश का अवशेष मिलने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम गोवंश के अवशेष को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लाड़नपुर नट बस्ती के बागीचा के पास शुक्रवार की दोपहर में लोग गुजर रहे थे। इस दौरान लोगों ने गोवंश काअवशेष देखा। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष कोपागंज को दिया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कोपागंज दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस टीम गोवंश के अवशेष को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है। घटना के बाबत अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में है। अवशेष को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्द...