भदोही, अप्रैल 26 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। पौधा लगाने की तैयारी में बागवान जुट गए हैं। वैज्ञानिक विधि से लगने वाला बाग कम समय में बागवानों को ज्यादा मुनाफा देता है। आम, अमरुद, आंवला, बेल व नीबू का बगीचा लगाने में विशेष सावधानी बरतने की जरुरत होती है। जिला उद्यान अधिकारी ममता सिंह यादव ने बताया कि पौधा लगाने के पूर्व तैयारी करना काफी मायने रखता है। हमें वैज्ञानिक विधि से बाग लगाना होगा। बाग लगाने के लिए ऐसा स्थान चयन करें जहां जल जमाव न होता हो। मिट्टी के नीचे कंकड़-पत्थर की कड़ी परत न हो। बाग लगाने से पूर्व खेत को पूरी तरह समतल कर दें और पानी निकासी का इंतजाम करें। यह भी पढ़ें- कीटों से गन्ना खेती बचाने को किसान किए गए सतर्क सिंचाई की आधुनिक विधि जैसे टकप सिंचाई को अपनाकर ऊंची नीची भूमि पर पानी भरा जा सकता है। बगीचा लगाने के लिए बागवान मई माह...