रामगढ़, जून 26 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। जिला ग्रामीण विकास शाखा, रामगढ़ के तत्वावधान में गुरुवार को समाहरणालय परिसर में एक दिवसीय आमोत्सव-सह-बागवानी मेला का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त ऋतुराज, उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल, अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण मुरारी तिर्की, गोपनीय प्रभारी रविंद्र कुमार गुप्ता एवं सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मेले का उद्देश्य जिले के प्रगतिशील किसानों को आधुनिक बागवानी तकनीकों से अवगत कराना, उनके उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराना तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना था। मेले में कृषि विज्ञान केंद्र, मनोन्नति एफपीओ तथा जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए किसानों ने मालदा, लंगड़ा, जर्दालू, आम्रपाली और मल्लिका समेत उन्नत किस्म के आमों के साथ-साथ औषधीय, स...