बागवानी को बढ़ावा देने को जागरूकता कार्यक्रम
गया, अक्टूबर 7 -- राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड के तत्वावधान में बुधवार को आमस कृषि विज्ञान केंद्र में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें करीब 110 किसानों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में किसानों को आधुनिक बागवानी तकनीक, उन्नत उत्पादन पद्धति और बागवानी क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बागवानी आधारित खेती अपनाकर कृषि आय बढ़ाने के लिए किसानों को प्रेरित किया। राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड, पटना के उप निदेशक डॉ. राज पांडेय ने किसानों को बागवानी क्षेत्र में उपलब्ध तकनीकी और संस्थागत सहयोग की जानकारी दी। उन्होंने वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर फसलों की उत्पादकता और गुणवत्ता बढ़ाने पर जोर दिया। वरीय वैज्ञानिक व प्रमुख डॉ. विमलेश पांडेय ने स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप फसलों के चयन, समेकित फसल प्रबंधन और आधुनिक कृषि तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.