उरई, फरवरी 2 -- उरई। डीएम राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना के अन्तर्गत जिला औद्यानिक समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिला उद्यान अधिकारी परवेज खान ने विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बागवानी फसलों पपीता, करौंदा, बेल, बेर, आंवला, कटहल आदि) का 6 हेक्टेयर क्षेत्रफल में विस्तार, संकर शाकभाजी 50 हेक्टेयर, प्याज की खेती 50 हेक्टेयर, 2800 रनिंग मीटर तारबंदी, शाकभाजी हेतु 03 हेक्टेयर में मचान निर्माण तथा 02 ईको-फ्रेंडली लाइट ट्रैप की स्थापना का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बागवानी फसलों को प्रोत्साहित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.