बेगुसराय, फरवरी 14 -- बखरी, निज संवाददाता। बागवन दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति की ओर से शनिवार को बोनस वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वर्षभर दूध आपूर्ति करने वाले सदस्यों को उनके योगदान के लिए प्रोत्साहित करना और सम्मानित करना था। नकद एवं उपहार के रूप में बोनस प्राप्त कर किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे। समारोह के मुख्य अतिथि दुग्ध संघ बरौनी डेयरी के अध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने कहा कि दुग्ध उत्पादक किसान सहकारिता की रीढ़ हैं। उनके परिश्रम और ईमानदारी से डेयरी उद्योग निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने किसानों से गुणवत्तापूर्ण दूध उत्पादन तथा पशुपालन के आधुनिक तरीकों को अपनाने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि क्षेत्र प्रभारी मनीष कुमार ने कहा कि बोनस वितरण से किसानों का मनोबल बढ़ता है। पर्यवेक्षक विनय कुमार सिंह एवं पंकज कुमार सिंह ने समिति के...