हाथरस, अप्रैल 13 -- बागला महाविद्यालय के क्रीड़ा स्थल पर जल्द ही एक विशाल एसी ऑडिटोरियम बनकर तैयार होगा। इसके लिए महाविद्यालय की प्रबंध समिति ने सहमति दे दी है। इसके साथ ही स्ववित्त पोषित योजनान्तर्गत संचालित नौ विषयों को स्थाई सम्बद्धता का आदेश विश्वविद्यालय से प्राप्त हो जायेगा। बागला महाविद्यालय में ऑडिटोरियम को बनाए जाने की मांग पिछले लंबे समय से चल रही थी। इसके साथ ही शहर में भी कोई ऑडिटोरियम के न होने के कारण कार्यक्रम को कराने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब महाविद्यालय के प्रबंध तंत्र महाविद्यालय के क्रीड़ा स्थल पर शीघ ही वातानुकूलित ऑडिटोरियम बनाये का निर्णय लिया है। प्रबंध समिति की माने तो लाखों रुपये की कीमत से चार सौ सीटों वाला ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू कराया जाएगा। जिसका लाभ महाविद्यालय के अलावा अन्...