बागला जिला अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू
हाथरस, जून 5 -- हाथरस, संवाददाता। शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल परिसर के स्टोर में गुरुवार की दोपहर को शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग की लपटें देख मरीज, स्वास्थ्य कर्मियों और अधिकारियों में खलबली मच गई। सूचना पर कई फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पर एडीएम और एसडीएम सदर भी मौके पर पहुंच गए और घटना जायजा लिए जाने के साथ ही सीएमएस से घटना के बारे में जानकारी ली। आग से स्टोर में रखे बेड, टेबल, एसी आदि कबाड़ का सामान जलकर राख हो गया है। यह भी पढ़ें- 16 साल से नहीं बदले गए सदर अस्पताल में लगे बिजली के तार बागला संयुक्त जिला अस्पताल परिसर में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के आवास के सामने स्टोर रूम बना हुआ है। इसमें पुराने बेड, टेबल, एसी व अन्य सामान रखा रहता है। इसी स्टोर में स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.