हाथरस, नवम्बर 18 -- हाथरस। शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल में चल रही वार्ड और बेड की कमी जल्द ही दूर होने वाली है। अस्पताल में नवनिर्मित 32 बेड वाले वार्ड का जल्द संचालन शुरु हो जाएगा। है। इस वार्ड के शुरू होने के साथ ही बागला जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को एक बड़ी राहत मिलेगी। शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 15 सौ से दो हजार मरीज पहुंचते हैं। करीब सौ मरीज इमजरेंसी में आते हैं। जरूरत को देखते हुए अस्पताल में दो सौ बेड की आवश्यकता है। लेकिन यहां मात्र 70 बेड ही हैं। जिसके चलते यहां आने वाले मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अधिकांश समय सभी वार्ड हाउस फुल रहते हैं। बेड की कमी होने पर दो-दो मरीजों को एक बेड पर पर उपचार दिया जाता है। कुछ समय पहले शासन द्वारा अस्पताल परिसर में 32 बेड का अलग से वार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.