खगडि़या, जुलाई 14 -- खगड़िया । नगर संवाददाता जिले में कोसी, बागमती व बूढ़ी गंडक नदी के जलस्तर में उफान जारी है। हालांकि बागमती नदी व कोसी नदी वर्त्तमान में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जबकि बूढ़ी गंडक नदी अभी भी खतरे के निशान से काफी नीचे है। बताया जा रहा है कि बागमती नदी का खतरे का निशान 35.63 मीटर चिन्हित है। जबकि इस नदी का वर्त्तमान जलस्तर 36.43 मीटर दर्ज किया गया है। यह खतरे के निशान से 80 सेमी उपर बह रही है। बीते 12 घंटे में 15 सेमी जलस्तर में वृद्धि हुई है। वहीं कोसी नदी के जलस्तर में बीते 12 घंटे में 19 सेमी उफान दर्ज किया गया है। यह नदी खतरे के निशान से 32 सेमी उपर बह रही है। कोसी नदी का खतरे का निशान 33.85 मीटर निर्धारित है। मंगलवार को कोसी नदी का जलस्तर 34.17 मीटर मापा गया है। वहीं बूढ़ी गंडक के जलस्तर में वृद्धि जारी है लेकिन यह...