मुजफ्फरपुर, मई 18 -- गायघाट,एक संवाददाता। हरखौली में रविवार को बागमती में नहाने उतरे दोनों किशोरों का कोई अता-पता नहीं चला है। बेनीबाद थानेदार सोमवार को एसडीआरएफ के साथ नदी में तलाशी अभियान चलाया। 36 घंटे बाद भी दोनों किशोरों के नहीं मिलने से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रविवार को हरखौली निवासी पप्पू राय का 12 वर्षीय पुत्र आशिक कुमार तथा अजय राय का 14 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश कुमार गांव के अन्य बच्चों के साथ बागमती नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान तीन बच्चे गहरे पानी में डूबने लगे। वहां मौजूद अन्य बच्चों ने एक को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन आशिक व ओमप्रकाश नदी की तेज धारा में बह गए। यह भी पढ़ें- बागमती में दोस्तों के साथ नहाने उतरे दो किशोर तेज धारा में बहे स्थानीय गोताखोरों के साथ एसडीआरएफ की दो ट...