बागमती में दोस्तों के साथ नहाने उतरे दो किशोर तेज धारा में बहे
मुजफ्फरपुर, मई 18 -- गायघाट (मुजफ्फरपुर), एक संवाददाता। केवटसा पंचायत के हरखौली गांव में रविवार दोपहर बागमती नदी में दोस्तों संग नहाने उतरे तीन किशोर तेज धारा में बह गए, जिसमें से एक किशोर को बचा लिया गया। दोनों किशोरों का अता-पता नहीं चला है। लापता किशोर हरखौली निवासी अजय राय का 14 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश कुमार एवं पप्पू राय का 12 वर्षीय पुत्र आशिक कुमार है। दोनों निजी स्कूल के छात्र हैं। स्कूल से घर लौटने के बाद दोस्तों संग दोनों किशोर नदी में नहाने चले गए। यह भी पढ़ें- सरयू नदी में नहाते समय डूबे तीनों किशोरों का शव बरामदघटनास्थल पर खोजबीन घटना की सूचना पर भागे-भागे परिजन और ग्रामीण नदी किनारे पहुंचे। ग्रामीण नदी में उतरकर दोनों किशोरों की तलाश की। सूचना पर पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ की टीम ने नदी में तलाशी अभियान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.