समस्तीपुर, मार्च 30 -- बागमती में डूबने से 13 वर्षीय किशोरी की मौत रोसड़ा , एक प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के नंदेनगर गांव में रविवार को बागमती नदी में डूबने से 13 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। मृतका की पहचान गांव निवासी कृष्णा राम की पुत्री रानी कुमारी के रूप में की गई है। घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रानी कुमारी अपनी चार सहेलियों के साथ बागमती नदी किनारे खेलने गई थी।खेल के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। देखते ही देखते वह डूबने लगी। साथ में मौजूद सहेलियों ने उसे बचाने का प्रयास किया और एक-दूसरे का हाथ पकड़कर पानी में उतरीं, लेकिन वे भी गहराई में फंस गईं। शोरगुल सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। ग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.