सीतामढ़ी, दिसम्बर 23 -- सीतामढ़ी। वर्ष 2025 जाते-जाते जिले को बागमती नदी पर चंदौली पुल और उससे जुड़ी सड़क का ऐतिहासिक सौगात मिला। लंबे इंतजार के बाद पूरा हुआ यह प्रोजेक्ट जिले की जनता के लिए वरदान साबित हो रहा है। इससे न केवल स्थानीय आवागमन आसान हुआ है, बल्कि जिला मुख्यालय से राजधानी पटना की दूरी में भी भारी कमी आई है। खासकर बॉर्डर इलाके अब सीधे जुड़ गए है। जिससे यात्रा का समय कई घंटे कम हो गया। आधा दर्जन से अधिक प्रखंडों को लाभ : यह पुल बागमती नदी के ऊपर बना है। जो जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को जोड़ता है। पहले नदी के उफान पर आने पर लोग नावों पर ही निर्भर रहते थे। लेकिन अब बाढ़ के दौरान भी सुरक्षित आवागमन संभव हो गया है। जिले के बेलसंड, परसौनी, रीगा, मेजरगंज, बैरगनीया और सुप्पी प्रखंडों को इसका सीधा लाभ मिलने लगा है। इन इलाकों के हजारों ग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.