खगडि़या, मार्च 7 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम थाना क्षेत्र के नवादा घाट स्थित बागमती नदी से पुलिस द्वारा बरामद युवक के शव की शुक्रवार को दूसरे दिन भी पहचान नहीं हो सकी। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया था। पुलिस ने शव को कब्जे में कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद सुरक्षित रखा है। पुलिस जांच में मृतक के शव पर कहीं चोट आदि के कोई निशान नहीं देखा गया। युवक काले रंग का फुल पैंट, सेंडो गंजी, नेवी ब्लू टी-शर्ट एवं छिट फुल शर्ट पहने हुए था। इधर चौथम थानाध्यक्ष ने बताया कि शव की पहचान नहंी हो सकी है। बरामदगी के 72 घंटे बाद शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.