दरभंगा, फरवरी 3 -- हायाघाट/सुरहाचट्टी। गत एक जनवरी को नैयाम गांव के पास बागमती नदी में डूबे व्यक्ति की लाश मंगलवार को एक महीने बाद नदी से बरामद हुई है। मंगलवार की शाम धोकरा ढाला से दक्षिण नदी में ग्रामीणों ने एक सड़ी- गली लाश देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब ग्रामीणों से लाश की पहचान करने को कहा तो पता चला कि एक महीने पूर्व से ही नैयाम के एक व्यक्ति के डूबने की खबर चर्चा में है, जिसकी लाश नहीं मिली है। पुलिस के बुलावे पर पहुंचे उक्त व्यक्ति के परिजनों ने कपड़ों एवं चेहरे से लाश की पहचान की। लाश की पहचान नैयाम गांव निवासी चैतू दास (66 वर्ष) के रूप में की गयी। घटनास्थल पर उपस्थित हायाघाट थाना की एसआई सावन भारती के अनुसार मृतक चैतू गत एक जनवरी की दोपहर घास काटने घर से निकला लेकिन वापस घर नहीं पहुंचा। जब परिजन उसकी खोज में निक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.