सीतामढ़ी, अप्रैल 28 -- रुन्नीसैदपुर। खरका पंचायत के बघौनी गांव में बागमती नदी में डुबकर लापता 14 वर्षीय बच्ची का शव दूसरे दिन सोमवार को एसडीआरएफ की टीम ने खोज निकाला। मृत बच्ची की पहचान उपेन्द्र साह की पुत्री प्रियांशी कुमारी उर्फ छोटी कुमारी के रूप में की गयी है। छोटी के शव मिलते ही डुबकर मरने वाले बच्चों की संख्या तीन हो गयी। इससे पूर्व रविवार को सगे भाई-बहन का शव बरामद किया गया था। तीसरी बच्ची का शव मिलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। मृत बच्चों के परिजनों के चीत्कार से पूरा गांव गमगीन हो उठा। अपने-अपने बच्चे के शव के पास मां को विलाप करता देख हर किसी के आंखों से बह रहे थे। मालूम हो कि गांव की महिलाएं रविवार की व्रत की थी। इसके लिए अर्घ्य देने नदी घाट पर गयी थी। अपनी-अपनी मां के साथ बच्चे भी नदी पर गए थे। उनकी माताओं द्वारा नदी में अ...