दरभंगा, मार्च 22 -- दरभंगा। जिला गंगा समिति के तत्वावधान में बागमती नदी के बाजिदपुर, किलाघाट वार्ड नंबर 23 स्थित घाट पर स्वच्छता के लिए श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन जिला परियोजना पदाधिकारी फारूक इमाम के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम के दौरान घाट क्षेत्र में जमा कूड़ा-कचरा हटाकर व्यापक साफ-सफाई की गई तथा स्थानीय नागरिकों को जलस्रोतों की स्वच्छता एवं संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। जिला परियोजना पदाधिकारी फारूक इमाम ने कहा कि बागमती जैसी जीवनदायिनी नदियों की स्वच्छता हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। श्रमदान केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज में व्यवहार परिवर्तन लाने का सशक्त प्रयास है।युवाओं की भागीदारी इस अभियान को जनआंदोलन का रूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी प्रतिभागियों को जल संरक्षण एवं स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.