बागमती नदी खतरे के निशान से ऊपर
सीतामढ़ी, अगस्त 11 -- सीतामढ़ी। जिले में बागमती नदी के जलस्तर में एक बार फिर उछाल आया है। सोमवार को बागमती नदी ढेंग और सोनाखान गेज स्थल पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही थी। ढेंग में नदी का जलस्तर खतरे के निशान से करीब 50 सेंटीमीटर और सोनाखान में 45 सेंटीमीटर ऊपर दर्ज किया गया। हालांकि जलस्तर में वृद्धि के बावजूद जिले में अभी बाढ़ का खतरा नहीं बताया गया है।
जलस्तर की स्थिति डूबाधार, चंदौली व कटौझा में स्थिति सामान्य : बागमती नदी के डूबाधार, चंदौली और कटौझा गेज स्थल पर जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है। इन स्थानों पर भी नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। विभाग की ओर से सभी प्रमुख तटबंधों की लगातार निगरानी की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार फिलहाल सभी तटबंध सुरक्षित हैं और कहीं से भी पानी के दबाव या कटाव की सूचना नहीं है।
अधवारा समूह की नदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.