बागमती नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिलाधिकारी ने चौथम एवं बेलदौर प्रखंड के संवेदनशील स्थलों का किया निरीक्षण
खगडि़या, अगस्त 9 -- चौथम। एक प्रतिनिधि बागमती नदी के बढ़ते जलस्तर एवं जिले में संभावित बाढ़ की स्थिति के मद्देनजर खगड़िया डीएम विक्रम विरकर द्वारा शनिवार की शाम साढ़े तीन बजे तक चौथम एवं बेलदौर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न संवेदनशील एवं कटाव प्रभावित स्थलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित संबंधित पदाधिकारियों एवं अभियंताओं से नदी के जलस्तर, कटाव की स्थिति तथा बाढ़ से बचाव के लिए किए जा रहे निरोधात्मक एवं सुरक्षात्मक कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने संवेदनशील स्थलों पर लगातार निगरानी रखने तथा स्थिति पर पैनी नजर बनाए रखने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बागमती नदी के जलस्तर एवं कटाव की स्थिति की नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सुरक्षात्मक कार्रवाई सु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.