दरभंगा, सितम्बर 22 -- केवटी। प्रखंड के पश्चिमी क्षेत्र की बागमती अधवारा नदी में जलस्तर में वृद्धि शुरू हो गयी है। इससे बाजिदपुर-टेकटार तथा कोठिया-सिरहुल्ली के बीच बने चचरी पुल पर संकट मंडराने लगा है। नदी का पानी पुल पर लगभग चढ़ गया है। पुल कभी भी बहने के कगार पर है। बाजिदपुर निवासी राघवेन्द्र मिश्र, विनोद गिरि तथा राजीव कुमार मिश्र ने बताया कि पुल के बहने से दोनों तरफ के करीब दर्जनभर गांवों का सीधा संपर्क टूट जाएगा और लोगों को टेकटार बाजार में रोजमर्रे के सामान की खरीदारी करने में परेशानी होगी। पुल के बहने से बाजिदपुर, मंगरथु, बग्घा, टेकटार, मधपुर, मलपट्टी, निकासी, ससरमा, भतौरा, कोठिया, सिरहुल्ली आदि दर्जनभर गांवों की 50 हजार से अधिक की आबादी का आवागमन बाधित होगा। दोनों तरफ के लोगों को करीब तीन किलोमीटर घूमकर इधर-से उधर से आना-जाना पड़ेगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.