मुजफ्फरपुर, जून 24 -- औराई, एसं। बागमती के जलस्तर में ढाई से तीन फीट की कमी आई है, जो खतरे के निशान से 2 मीटर नीचे बताया जा रहा है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि, चचरी पुल बह जाने की वजह से मधुबन प्रताप के अलावा अन्य गांवों के लोगों का नाव से आवागमन जारी है। चचरी निर्माता मनोज सहनी ने बताया कि छह महीने तक लोगों को नाव का ही सहारा लेना पड़ेगा। इधर, औराई गरहां पुल निर्माण कंपनी की ओर से आरसीसी पुल बचाने के लिए बोरी में मिट्टी भरकर पैक किया जा रहा है। वहीं, जलकुंभी से निजात के लिए मशीन का उपयोग किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Bihar Flood: मुजफ्फरपुर में बागमती नदी निगल गई पुल, 12 गांवों का संपर्क टूटा; बाढ़ की आशंका से दहशत यह भी पढ़ें- बागमती में पानी के दबाव से बहा चचरी पुल, कई गांवों का संपर्क भंग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...