बागमती, लखनदेई बढ़ा जलस्तर, हजारों की आबादी बेचैन
मुजफ्फरपुर, जून 23 -- औराई, एसं। नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से प्रखंड क्षेत्र से गुजरनेवाली बागमती एवं लखनदेई नदी में पानी बढ़ने लगा है। सोमवार से बागमती नदी के दोनों तटबंध के बीच वाले क्षेत्रों में पानी का फैलाव शुरू हो गया है। वहीं, लखनदेई नदी का पानी पश्चिम की ओर बढ़ना शुरू हो गया है। नदियों में बढ़ रहे पानी से 12 हजार की आबादी की बेचैनी बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि लखनदेई का तटबंध कई जगह क्षतिग्रस्त है, ऐसे में पानी का दबाव बढ़ा तो भारी तबाही मचेगी। नदियों में पानी के आने से लोग रतजगा करना शुरू कर दिए हैं। यह भी पढ़ें- बागमती, लखनदेई बढ़ा जलस्तर, हजारों की आबादी बेचैन ग्रामीणों ने बताया कि लखनदेई नदी के तटबंध की मरम्मत शुरू तो हो गई, लेकिन मॉनसून भी सिर पर है। बारिश शुरू हुई तो तटबंध मरम्मत का कार्य रुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.