बागबेड़ा में 28 से 30 तक नेत्र जांच और ऑपरेशन शिविर
जमशेदपुर, मार्च 25 -- जमशेदपुर। राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा 28 से 30 मार्च तक बागबेड़ा स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में निःशुल्क नेत्र जांच और मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जाएगा। सोसाइटी के श्याम कुमार ने बताया कि कई निजी संस्था भी नेत्र जांच और ऑपरेशन शिविर को सहयोग कर रही है। उन्होंने बताया कि जरूरत के अनुसार मरीज के आंखों की ऑपरेशन करने के साथ लैंस प्रत्यारोपण भी होगा और मरीजों को दवा और चश्मा भी मुहैया कराया जाता है। दूसरी ओर, रेड क्रॉस सोसाईटी एवं यूसील सुंदरनगर स्थित नान्दुप में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 27 मार्च को किया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.