आदित्यपुर, मार्च 21 -- आदित्यपुर, जमशेदपुर। बागबेड़ा, कीताडीह और घाघीडीह क्षेत्र की लगभग एक लाख आबादी के लिए राहत भरी खबर है। पिछले 11 वर्षों से अधर में लटकी बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना के जून 2026 तक पूर्ण होने की उम्मीद जगी है। शुक्रवार को जिला परिषद के पूर्व सदस्य किशोर यादव और पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पेयजल विभाग के कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार से मुलाकात की, जहां विभाग ने इस समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने का लिखित आश्वासन दिया।बता दें कि इस महत्वाकांक्षी योजना का शिलान्यास वर्ष 2015 में हुआ था। करीब 162 करोड़ रुपये की इस योजना के साथ ही 127 करोड़ की गोविंदपुर जलापूर्ति योजना भी शुरू हुई थी, जो काफी पहले पूरी हो चुकी है। इससे लोगों को पानी भी मिल रहा है, लेकिन बागबेड़ा की योजना कच्छप गति और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.