जमशेदपुर, दिसम्बर 8 -- जमशेदपुर। झारखंड विधानसभा में सोमवार को बागबेड़ा, कीताडीह, घाघीडीह, करनडीह, पुड़ीहासा, केरुवाडूंगरी और ब्यांगबिल पंचायत में टाटा स्टील कंपनी की ओर से सुविधाएं नहीं दिए जाने का मुद्दा उठाया गया। पोटका के विधायक संजीव सरदार ने कहा कि ये सभी इलाके टाटा कंपनी के 3 से 5 किमी परिधि क्षेत्र में आते हैं। इस क्षेत्र में टाटा ग्रुप में काम करने वाले स्थायी, अस्थायी और ठेका मजदूरों की संख्या अधिक है, लेकिन टाटा स्टील की ओर से यहां पेयजल, सफाई और बिजली जैसी स्थायी नागरिक सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जातीं। विधायक ने सदन के माध्यम से सरकार से मांग की है कि टाटा स्टील पोटका विधानसभा के बागबेड़ा, कीताडीह, घाघीडीह, करनडीह, पुड़ीहासा, केरुवाडूंगरी और ब्यांगबिल के 20 पंचायतों में रहने वाले लगभग 1 लाख लोगों के लिए सीएसआर के तहत स्थायी ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.