जमशेदपुर, मार्च 28 -- जमशेदपुर। बागबेड़ा वृहद जलापूर्ति योजना के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा जिला पार्षद डॉ. कविता परमार के नेतृत्व में लिया गया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ बड़ौदा घाट और सापड़ा-आदित्यपुर स्थित इंटक वेल का निरीक्षण किया।कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि दो सप्ताह में नदी के ऊपर पाइप बिछाने का काम पूरा कर लिया जाएगा, जबकि इंटक वेल के पास शेष पाइप कनेक्शन का कार्य एक सप्ताह में समाप्त कर दिया जाएगा। दस दिनों के भीतर हाइड्रोटेस्टिंग भी शुरू होगी।डॉ. कविता परमार ने कहा कि लक्ष्य है कि जून के पहले सप्ताह तक क्षेत्र में जलापूर्ति शुरू हो सके। निरीक्षण में मुखिया राजकुमार गौड़ समेत अन्य प्रतिनिधि भी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.