जमशेदपुर, अप्रैल 8 -- जमशेदपुर। बागबेड़ा स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में रेडक्रॉस सोसाईटी द्वारा 11 से 13 अप्रैल तक नि:शुल्क नेत्र जांच सह ऑपरेशन शिविर आयोजित किया जाएगा। रेडक्रॉस के सचिव विजय कुमार सिंह ने यह जानकारी दी। बताया जाता है कि, मोतियाबिंद के मरीजों की ऑपरेशन के दौरान जरूरत के अनुसार लेंस प्रत्यारोपण होगा। वहीं, नेत्रालय से घर भेजने के दौरान मरीजों को नि:शुल्क दवा और चश्मा दिए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...