बागबेड़ा में हथियार के साथ कुख्यात समेत दो गिरफ्तार
जमशेदपुर, जून 24 -- बागबेड़ा थाना पुलिस ने बड़ी आपराधिक घटना होने से पहले कार्रवाई करते हुए नागाडीह मैदान से कुख्यात अपराधी आदित्यपुर के इच्छापुर निवासी मंगल टुडू उर्फ मंगल मांझी और उसके साथी सुंदरनगर निवासी समरेश रविदास उर्फ मिथुन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगल के पास से पांच जिंदा गोलियों से लोडेड एक पिस्तौल तथा एक स्कूटी बरामद की है। दोनों आरोपियों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस की कार्रवाई सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में ग्रामीण एसपी सह प्रभारी सिटी एसपी शुभम खंडेलवाल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी नागाडीह मैदान में बैठकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही बागबेड़ा थाना पुलिस के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया और बताए गए स्थान पर छापेमारी की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.