जमशेदपुर, मई 8 -- बागबेड़ा थाना अंतर्गत गाढ़ाबासा में ससुराल पक्ष पर घर में घुसकर चोरी करने का आरोप लगा है। दिनेश गुप्ता ने लड़की पक्ष के लोगों के खिलाफ बागबेड़ा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। दिनेश ने बताया कि उनके बेटे निर्भय गुप्ता की शादी 17 मई 2025 को कुशीनगर (यूपी) निवासी राम नगीना गुप्ता की बेटी के साथ हुई थी। शादी के दो माह बाद पता चला कि युवती नशे की आदी है और वह अक्सर घर में हंगामा करती है। इसकी शिकायत पर लड़की पक्ष वाले घर आए और हाथापाई की, जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी है। बाद में युवती को उसके घर छोड़ दिया गया। बुधवार को दिनेश अपने परिवार के साथ खड़गपुर गए हुए थे। इसी दौरान लड़की पक्ष के लोग उनके घर पहुंचे, ताला तोड़कर अंदर घुसे और 20 हजार रुपये नकद व एक घड़ी चुरा ली। दिनेश ने आरोप लगाया कि लड़की पक्ष ने संपत्ति लड़की के नाम क...