जमशेदपुर, मार्च 22 -- जमशेदपुर। बागबेड़ा लाल बिल्डिंग स्थित दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के मल्टी डिसिप्लिनरी डिविजनल ट्रेनिंग सेंटर (एमडीटीटीसी) को कर्मचारी अंतिम रूप देने में जुटे हैं ताकि रेल महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा सोमवार को उद्घाटन कर सके। इससे रविवार को भी तीन दर्जन से ज्यादा कर्मचारी और अधिकारी रेलवे एमडीटीटीसी की कक्षाएं सभागार और परिसर को दुरुस्त कर रहे हैं। बताया जाता है कि रेलवे का मल्टी डिसिप्लिनरी डिविजनल ट्रेनिंग सेंटर खुलने से कर्मचारियों को विभागीय प्रशिक्षण के लिए दूसरे स्टेशन या मंडल में नहीं जाना पड़ेगा। मालूम हो कि, यहां पहले दक्षिण पूर्व रेलवे मिश्रित हाई स्कूल का संचालन होता था। लेकिन अब रेल कर्मचारियों को इंजीनिय

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...