जमशेदपुर, जून 23 -- जमशेदपुर। रेडक्रॉस सोसाईटी नेत्र जांच और ऑपरेशन का दूसरा सत्र 11 जुलाई शनिवार से बागबेड़ा थाना स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय से शुरू कर रहा है। राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में आयोजित नेत्र जांच शिविर को राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति भी सहयोग कर रही है। रेडक्रॉस के सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया नेत्र जांच के लिए मरीजों का रजिस्ट्रेशन 10 जुलाई को होगा। 12 जुलाई रविवार को नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण चिकित्सकों की टीम द्वारा राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के आधुनिक नवनिर्मित ऑपरेशन थियेटर में किया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...