जमशेदपुर, मई 10 -- बागबेड़ा सिदो-कान्हू मैदान के पास मोनू नामक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह जुगसलाई का रहने वाला था और टाटानगर स्टेशन में साफ-सफाई का काम करता था। अंतरजातीय विवाह के बाद वह बागबेड़ा में किराए के मकान में अपनी पत्नी के साथ रह रहा था। घटना के समय पत्नी बच्चे को लेने घर से बाहर गई हुई थी। लौटकर उसने मोनू को फंदे से लटका हुआ पाया। इसके बाद उसने पड़ोसियों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही मोनू के परिजन भी मौके पर पहुंचे और पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। वहीं, पत्नी ने भी मोनू के परिवार पर आरोप लगाए। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.