जमशेदपुर, मार्च 13 -- बागबेड़ा थाना क्षेत्र में बंद पड़े एक घर को निशाना बनाकर चोरों ने नकद और गहनों की चोरी कर ली। घटना रोड नंबर तीन, ब्लॉक नंबर 85/2/1 निवासी शैलेंद्र कुमार लाल दास के घर में बुधवार देर रात की बताई जा रही है। गुरुवार सुबह पड़ोसियों को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने घर मालिक को इसकी सूचना दी। जानकारी के अनुसार, शैलेंद्र कुमार लाल दास केबुल कंपनी के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। वह 3 मार्च को अपनी बेटी से मिलने धनबाद गए थे। घर की देखरेख के लिए उन्होंने अपने पड़ोसी शंकर सिंह को चाबी दे रखी थी। शंकर सिंह पेशे से चालक हैं और बुधवार रात को गाड़ी लेकर गोविंदपुर गए थे। गुरुवार सुबह जब शंकर सिंह लौटे तो देखा कि घर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखने पर कमरे का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी का ताला तोड़ दिया गया था और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.